दिल्ली: व्हाइट फंगस से महिला के फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेद, दुनिया का पहला केस

By: Pinki Thu, 27 May 2021 11:14:59

दिल्ली: व्हाइट फंगस से महिला के फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेद, दुनिया का पहला केस

देश की राजधानी दिल्ली में व्हाइट फंगस का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के नामी अस्पताल सर गंगा राम में भर्ती एक 49 वर्षीय महिला के व्हाइट फंगस के चलते फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद हो गया है। ऐसे में महिला के पेट में पाइप डालकर करीब एक लीटर पस और बाइल द्रव्य निकला गया। इलाज जारी है और फिलहाल महिला की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले सप्ताह 13 मई, 2021 को सर गंगा राम अस्पताल के इमरजेंसी में लाई गई। जांच के दौरान महिला ने पेट में असहनीय दर्द की शिकायत की थी, इस बीच जांच में पता चला कि उल्टी के साथ महिला पेट के कब्ज़ से भी पीड़ित थी। यह भी पता चला है कि कुछ समय पहले महिला का कैंसर की वजह से एक वक्ष हटाया गया और चार हफ्ते पहले कीमोथेरेपी खत्म हुई थी। वहीं, फिलहाल मरीज सर्जरी के बाद ठीक है और कुछ दिनों के बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी।

सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमित इस महिला को सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही थी। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया तो नतीजे के तौर पर मरीज के पेट में हवा और तरल द्रव्य का आभास हुआ, जोकि आंतो में छेद की निशानी मानी जाती है। इस बाबत डॉ अनिल अरोड़ा (चेयरमैन, इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रियाटिकोबिलरी साइंसेज, सर गंगा राम अस्पताल) ने बताया कि महिला मरीज की हालत काफी नाजुक थी। इसके बाद इलाज की कड़ी में उसके पेट में पाइप डालकर करीब एक लीटर पस और बाइल द्रव्य निकला गया। इसके महिला को इमरजेंसी सर्जरी के लिए डॉक्टर समीरन नंदी की अध्यक्षता में बनी टीम द्वारा ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। इसके बाद 4 घंटे चली सर्जरी के दौरान महिला की फ़ूड पाइप, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद किया गया। ऑपरेशन के दौरान द्रव्य लीक को रोका गया। इस दौरान छोटी आंत में हुए गैंगरीन को भी काटकर निकाल दिया गया। आंत के एक टुकड़े को बायोप्सी के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, डॉ अनिल अरोड़ा के अनुसार आंत से निकाले गए टुकड़ों की बायोप्सी से पता चला कि आंतो में व्हाइट फंगस है। इन फंगस ने आंतों के अंदर खतरनाक फोड़ेनुमा घाव कर दिए थे, जिसे खाने की पाइप से लेकर छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद हो गए थे। मरीज का कोविड-19 एंटीबॉडी लेवल भी ज्यादा हो गया था। खून की जांच करने पर शरीर के अंदर व्हाइट फंगस बढ़ा हुआ मिला। इसके बाद मरीज को ऐंटीफंगल ट्रीटमेंट पर शरू कर दिया गया, जिससे उसकी हालत में काफी सुधार है।

ये भी पढ़े :

# उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में सरयू नदी के किनारे मिलीं दर्जनों लाशें, दहशत में लोग

# फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में मिले इतने मरीज; 3841 की हुई मौत

# IMA ने PM मोदी से की रामदेव की शिकायत, पत्र में लिखा - बाबा पर देशद्रोह के तहत कार्रवाई हो

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com